उदयपुर, शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह की 116वीं जयंती पर गुरूवार को ‘‘रक्षाबंधन धानमंडी‘‘ स्थित कांग्रेस मिडिया सेन्टर में आयोजित संगोष्ठी में अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यापर्ण किया।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रो.पी.आर. व्यास ने कहा कि भगतसिंह भारतीय इतिहास का एक ऐसा नाम है, जो आज भी देश प्रेमियों के दिलों पर राज करता है। भगत सिंह जी एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी क्रांतिकारी थे। पंकज शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों में भगत सिंह का इतना खौफ था कि हुकूमत ने भगत सिंह जल्द से जल्द फांसी देने की ठान ली। और 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गई। मात्र 23 साल की छोटी उम्र में भारत का यह वीर सपूत मातृभूमि की स्वतंत्रता की खातिर शहीद हो गया। भगत सिंह युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। हम धन्य है कि भारत में ऐसे महान व्यक्तित्व ने जन्म लिया।
इस अवसर पर प्रमोद वर्मा, गिरिराज सिंह, उमेश शर्मा, राजेश जावरिया, भगवान सोनी, नरेश साहु, जमनालाल साहु, विक्रम मेघवाल, पीराराम पटेल, राजवीर मेघवाल, रमेश जोशी, डॉ संदीप गर्ग आदि कई पदाधिकारी उपस्थित थे