GMCH STORIES

चौधरी ,सरणोत एवं कटारिया जोन चेयरमेन बनें

( Read 2919 Times)

11 Jun 20
Share |
Print This Page
चौधरी ,सरणोत एवं कटारिया जोन चेयरमेन बनें

उदयपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233ई-2 के प्रांतपाल एमजेएफ लायन संजय भंडारी ने 2020-21 के लिये आज संभाग-4 के लिये तीन जोन चेयरमेन लायन अशोक कुमार चौधरी,लायन नरेश सरणोत एवं लायन अशोक कटारिया का मनोनयन किया।

प्रांतीय सचिव एमजेएफ लायन श्याम नागौरी ने बताया कि लायन संजय भण्डारी के नेतृत्व में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में संभाग 4 के क्षेत्र् 1 से नरेश सरणोत एवं क्षेत्र् 2 से अशोक चौधरी,क्षेत्र् 3 से अशोक कटारिया का मनोनयन किया गया।

प्रान्तीय सचिव मुख्यालय जितेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि लायन नरेश सरणोत वर्तमान में लायन्स क्लब अरावली के अध्यक्ष है। लायन अशोक कुमार चौधरी वर्तमान में लायन्स क्लब एलीट के सचिव एवं अशोक कटारिया लायन्स क्लब फतहनगर के पूर्व अध्यक्ष रहे है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like