GMCH STORIES

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिंदाबाद एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद

( Read 2727 Times)

20 Aug 23
Share |
Print This Page

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिंदाबाद एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद

उदयपुर,शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज मोहब्बत की दुकान, चाय पर चर्चा का शुभारंभ प्राचीन मंदिर बोहरा गणेश जी का आर्शीवाद प्राप्त कर बोहरा गणेश जी के परिसर में हुआ।

शर्मा ने चाय पर चर्चा करते हुए राजस्थान सरकार के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान महात्मा गांधी जीवन समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिंदाबाद एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारो के साथ मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।

शर्मा ने कहा राजस्थान सरकार की यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को पुरे प्रदेश और देश में सराहा गया है। और प्रदेशवासीयों को इसका लाभ मिल रहा हैं। हमारे इस कार्यक्रम का ध्येय हैं कि हम उन लोगों को भी अवगत करा कर जोडे़ जो जिनको इस योजनाओं से लाभांवित नहीं हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य यही हैं कि राजस्थान का हर व्यक्ति इस योजनाओं से जुड कर लाभान्वित हो।

शर्मा ने हाल ही में इंद्रा गांधी स्र्माट फोन योजना और दस मुख्य योजना की विस्तार से चर्चा की और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जिससे आमजन को लाभ मिलने में सुगमता मिल सके।

इस अवसर पर नवल सिंह चुण्डावत, सुधीर जोशी, आशोक तंबोली, शुभाष चितोड़ा, महेश धन्नावत, प्रमोद वर्मा एवं माया देवी सालवी ने योजनाओं से जुडी़ जानकारी पर विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम के अंत में प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने महंगाई राहत शिविर द्वारा राजस्थान की जनता को राहत पहुचाने हेतु राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त किया है। मोहब्बत कि दुकान चाय की चर्चा के कार्यक्रम पर उमेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम को वार्ड स्तर पर करने की जानकारी दी।

इस अवसर पर नवल सिंह चुण्डावत, अशोक तम्बोली, सुधीर जोशी, उपेश शर्मा, महेश धन्नावत, सुभाष चितौडा, कन्हैयालाल मेनारिया, भगवती प्रजापत, माया सालवी, भगवान सोनी, प्रेम मेघवाल, प्रमोद वर्मा, गोविन्द सक्सेना, योगेश शर्मा, निजाम, उसमान, वसीम खां, डाॅ संदीप गर्ग, पीराराम पटेल, राजवीर मेघवाल, अल्फेज आदि उपस्तिथ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like