मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

30वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

स्वयं जागरूक बने और दूसरों को भी जागरूक करें-एडीएम सिटी

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, सड़क सुरक्षा के लिए स्वयं को जागरूक बनने के साथ दूसरों को भी जागरूक करना हमारा कर्तव्य है।
  • ये विचार अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) संजय कुमार ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से आयोजित 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान व्यक्त किये।
  • एडीएम सिटी ने सूचना केन्द्र कलादीर्घा में आयोजित सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषयक जागरूकता प्रदर्शनी के पश्चात वहां आयोजित कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों का आह्वान किया कि अपनी सुरक्षा के लिए सबसे पहले स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है और दूसरों को जागरूक करना हमारा दायित्व है।
  • उन्होंने कहा कि युवाओं में एक बुरी आदत सी पड चुकी है कि वाहन चलाते समय हेलमेट होने के बावजूद भी उसका उपयोग नहीं करते और जहां यातायात पुलिस दिख जाए वहां हेलमेट लगा देते है।
  • लेकिन कभी-कभी यह लापरवाही महंगी भी पड़ सकती है।
  • जिला परिवहन अधिकारी डाॅ.
WAf𝕏TGin✉🖨
30वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

उदयपुर,   सड़क सुरक्षा के लिए स्वयं को जागरूक बनने के साथ दूसरों को भी जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। ये विचार अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) संजय कुमार ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से आयोजित 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान व्यक्त किये।

एडीएम सिटी ने सूचना केन्द्र कलादीर्घा में आयोजित सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषयक जागरूकता प्रदर्शनी के पश्चात वहां आयोजित कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों का आह्वान किया कि अपनी सुरक्षा के लिए सबसे पहले स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है और दूसरों को जागरूक करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि युवाओं में एक बुरी आदत सी पड चुकी है कि वाहन चलाते समय हेलमेट होने के बावजूद भी उसका उपयोग नहीं करते और जहां यातायात पुलिस दिख जाए वहां हेलमेट लगा देते है। लेकिन कभी-कभी यह लापरवाही महंगी भी पड़ सकती है।

जिला परिवहन अधिकारी डाॅ. कल्पना शर्मा ने प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए सप्ताहान्तर्गत होने वाली गतिविधियों की जानकारी के साथ हेलमेट पहनने, लाइसेंस बनवाकर ही वाहन का उपयोग करने, ड्राइव करते समय मोबाइल पर बात नहीं करने, सीट बेल्ट बांधने सहित सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की बात कही। इस अवसर पर एडीएम सिटी एवं डीटीओ डाॅ. शर्मा ने विभिन्न वाहनों पर रिफ्लेक्टर्स लगाए। कार्यक्रम के रोशन टीवीएम के प्रमुख रोशनलाल जैन ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमांें के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर गुरुगोविन्द सिंह स्कूल, आलोक स्कूल एवं महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिवहन विभाग की ओर से डीटीओ अक्षय विश्नोई एवं नितिन बोहरा के नेतृत्व में परिवहन निरीक्षक एवं उप निरीक्षक ने उदयपुर शहर में 2 हजार रिफ्लेक्टर लगाए।

कवि सम्मेलन गुरुवार को 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत गुरुवार को सूचना केन्द्र सभागार में कवि सम्मेलन होगा। अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पी.एल.बामनिया ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में दीपा पंत शीतल, हेमलता हेमा, अनिता भाणावत, सागरमल सराफ, मनोज गुर्जर, नितिन मेहता, चन्द्रेश खत्री, विजय मारू, ब्रजराज जगावत, स्वाति सकुन्त कविता पाठ करेंगे।