GMCH STORIES

महान लेग स्पिनर चंद्रशेखर को हल्का स्ट्रोक, हालत में सुधार

( Read 9643 Times)

19 Jan 21
Share |
Print This Page

महान लेग स्पिनर चंद्रशेखर को हल्का स्ट्रोक, हालत में सुधार

बेंगलुरू,  भारत के पूर्व क्रिकेटर बी एस चंद्रशेखर को हल्का स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि उनके परिवार ने सोमवार को बताया कि उनकी स्थिति में सुधार आया है और अगले कुछ दिन में उन्हें छुट्टी मिल जायेगी। उनकी पत्नी संध्या चंद्रशेखर भागवत ने कहा , उनकी हालत में सुधार आया है।वह बुधवार या गुरूवार को घर लौट आयेंगे।

भारत के 75 वर्षीय इस पूर्व स्पिनर को थकान और उसके कारण जबान लड़खड़ाने के कारण शुावार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उनका न्यूरोलॉजी में उपचार कराया गया। उन्हें एस्टर आर वी अस्पताल में आपात चिकित्सा ईंकाईं में रखा गया था। उनकी पत्नी ने बताया कि अब वह सामान्य वार्ड में हैं और उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है।संध्या ने कहा , उनके दिमाग में किसी तरह का अवरोध है। यह बहुत ही हलका स्ट्रोक था। वह एक या दो सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे। कोईं जानलेवा बीमारी नहीं है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like