GMCH STORIES

यूनिवर्सिटी कंटिजेंट मैनेजर (UCM/CDM) बनाए गएडॉ हिमांशु राजोरा यू

( Read 1667 Times)

18 Feb 24
Share |
Print This Page
यूनिवर्सिटी कंटिजेंट मैनेजर (UCM/CDM) बनाए गएडॉ हिमांशु राजोरा यू

  खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 जो कि असम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा में दिनांक 19 फरवरी से लेकर 29 फरवरी 2024 तक आयोजित होंगे ,  उसमें राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद उदयपुर के जूडो प्रशिक्षक डॉ.  हिमांशु राजोरा को क्रीडा मंडल मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा विश्वविद्यालय दल का यूनिवर्सिटी कंटिजेंट मैनेजर (UCM/CDM) के रूप में नियुक्त किया गया है,   

विश्वविद्यालय क्रीडा मंडल के सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि डॉ हिमांशु  राजोरा यूनिवर्सिटी के कंटिजेंट मैनेजर के रूप में यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में उद्घाटन समारोह से समापन समारोह तक सभी खेलों में अपने कार्य का निर्वहन करेंगे जिसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं से चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो की तेराकी, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, कुश्ती खेलों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक की दावेदारी पेश करेंगे ! 

भारतीय खेल प्राधिकरण के कुश्ती प्रशिक्षक डॉक्टर हरीश राजोरा ने बताया कि डॉ.हिमांशु राजोरा इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी तथा प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा कई बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान दल के प्रशिक्षक के रूप में राजस्थान को कई पदक दिलवा चुके हैं  !

 डॉ हिमांशु राजोरा के यूनिवर्सिटी कंटिजेंट मैनेजर नियुक्त होने पर  उदयपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष  सुधीर बक्शी,  जिला खेल अधिकारी अजीत जैन,  मांगीलाल कटारिया,  हेमराज सोनवाल,  दीपक राजोरा,  विवेक नागदा,  ब्रज कुमावत, शकील हुसैन,  मोहम्मद शरीफ छिपा,  महेंद्र राजोरा,  विवेक साहू, आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी!


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like