GMCH STORIES

श्रीलंका के खिलाफ उड़ाये एक ओवर में छह छक्के:जेमिमा

( Read 27475 Times)

20 Sep 18
Share |
Print This Page
श्रीलंका के खिलाफ उड़ाये एक ओवर में छह छक्के:जेमिमा कतुनायके । जेमिमा रोड्रिगेज और पूनम यादव के शानदार प्रदर्शन से भारत ने यहां बुधवार को पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका पर 13 रन से जीत दर्ज की।युवा जेमिमा ने 15 गेंद में 36 रन बनाये, इस दौरान उन्होंने एक ओवर में छह छक्के जड़े और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गयीं। इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने विकेटकीपर तानिया भाटिया (35 गेंद में 46 रन) और अनुजा पाटिल (29 गेंद में 36 रन) के साथ मिलकर भारत को 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाने में मदद की। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने शानदार शुरुआत की। यशोदा मेंडिस (12 गेंद में 32 रन) और चामरी अटापट्टू (22 गेंद में 27 रन) ने मिलकर 2.5 ओवर में 39 रन जोड़े। लेकिन अरूंधती रेड्डी ने यशोदा को आउट कर इस भागीदारी का अंत किया। श्रीलंकाई टीम दौड़ में बनी हुई थी लेकिन लेग स्पिनर पूनम ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाकर उनसे मैच छीन लिया जिससे टीम 19.3 ओवर में 155 रन पर सिमट गयी। आगरा की 27 वर्षीय खिलाड़ी ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट चटकाये।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like