GMCH STORIES

सुनील सिंघी को भारत सरकार ने राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड का पुनःचेयरमैन नियुक्त किया 

( Read 3722 Times)

30 May 25
Share |
Print This Page

सुनील सिंघी को भारत सरकार ने राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड का पुनःचेयरमैन नियुक्त किया 

नई दिल्ली ।*भारत सरकार ने राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी को एक बार पुनः चेयरमैन नियुक्त कर उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है।
 मोदी सरकार ने पहली बार 2023 में इस बोर्ड का गठन कर व्यापारियों को उनकी समस्याओं का समाधान के लिए एक मंच उपलब्ध कराया । श्री  सुनील सिंघी ने अपने कार्यकाल में पूरे देश मे सभी राज्यो में 322 से अधिक  सम्मेलन कर व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनके सुझावों व समस्याओं को सुना और भारत *सरकार के 9 मंत्रालयों व नीति आयोग के साथ बैठके कर उनका समाधान के लिए कार्य किया और व्यापारियों को यह अहसास कराया की मोदी सरकार*व्यापारियों के प्रति कितनी सवेंदनशील है और कितने त्वरित फैसले ले रही है। सिंघी के गत दो वर्षो में किये गए कार्यो व उपलब्धियों की एक पुस्तिका बोर्ड ने प्रकाशित की है जिसमे बताया है कि किस तरह व्यापारियों का केंद्र व राज्य सरकार के बीच समन्वयन स्थापित कर व्यापारियों की समस्याओं को हल करवाया गया। 

सुनील सिंघी की सजगता ,अनुभवों ,जागरूकता व उनके कार्यकाल की उपलब्धियों  को मध्य नजर रखते हुए उन्हें पुनः  चेयरमैन बनाने  का फैसला भारत सरकार ने लिया और इसकी घोषणा की तो देश भर के व्यापारिक संगठनों ने इसका स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है और सिंघी को बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों व सरकार के बीच अब ओर मजबूत कोर्डिनेशन बनेगा और व्यापारी वोकल फार लोकल व विकसित भारत के लिए मजबूती से कार्य करेगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like