GMCH STORIES

विपक्षी दलों का गठबंधन परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों व घोटालेबाजों का गठबंधन है: नड्डा

( Read 1267 Times)

25 Apr 24
Share |
Print This Page

विपक्षी दलों का गठबंधन परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों व घोटालेबाजों का गठबंधन है: नड्डा

भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को घमंडिया बताते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि यह परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों और घोटालेबाजों का गठबंधन है। भागलपुर में राजग के उम्मीदवार अजय मंडल के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर प्रहार किया और दावा किया, इंडी गठबंधन (विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया ) सिर्फ दो बातों का गठबंधन है- पहला, परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है। दूसरा, भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग जिंदगी भर एक दूसरे का विरोध करते रहे आजकल गलबहियां करते घूम रहे हैं क्योंकि यह सभी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like