केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके कैबिनेट सहयोगी राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और पीयूष गोयल लोकसभा और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ मतदान होगा।पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी. तारक ने पीटीआईं-भाषा को बताया कि गृह मंत्री अमित शाह छह अप्रैल को पश्चिम सियांग जिले के आलो में एक चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं।