आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों से पहले ओडि़शा के सत्तारूढ बीजू जनता दल (बीजद) को बड़़ा झटका लगा है। कटक के सांसद और बीजद के संस्थापक सदस्यों में से एक भर्तृहरि महताब और पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्रा के साथ ही पद्मश्री से सम्मानित संथाली लेखिका दमयंती बेसरा बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान‚ महासचिव विनोद तावड़़े‚ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांड़ा और पार्टी की ओडि़शा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में तीनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कटक लोकसभा क्षेत्र से छह बार सांसद रहे महताब ने २२ मार्च को बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें बीजद में स्वतंत्र रूप से काम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें थीं। उनके इस्तीफा देने के कुछ ही दिन बाद बीजद ने लोकसभा चुनाव के लिए महताब का टिकट काट दिया था। कटक में महताब के स्थान पर बीजद ने संतृप्त मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।