GMCH STORIES

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

( Read 2570 Times)

30 Sep 22
Share |
Print This Page

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। वर्ष 2020 का दादासाहेब फाल्‍के पुरस्‍कार प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को प्रदान किया जाएगा। श्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म पुरस्‍कार तमिल फिल्‍म सूराराइ पोट्टरू को दिया जाएगा। हिन्‍दी फिल्‍म तान्‍हाजी: द् अन्संग वारि‍यर को संपूर्ण मनोरंजन के लिए श्रेष्‍ठ लोकप्रि‍य फिल्‍म का पुरस्‍कार मिलेगा। अजय देवगन और सूर्या को फिल्‍म तानहाजी द अन्संग वॉरियर और सोरारई पोर्ट ट्रू के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार दिया जाएगा। अर्पणा बालमुरली को सोरारई पोर्ट ट्रू के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार मिलेगा। सचिदानंद के आर को मलयालम फिल्‍म ए के अय्यपनम कोश्‍यूम के लिए सर्वश्रेष्‍ठ निदेशक का पुरस्‍कार दिया जाएगा। मराठी फिल्‍म सूमी को सर्वश्रेष्‍ठ बाल फिल्‍म का पुरस्‍कार मिलेगा। मनोज मुंतसिर को हिन्‍दी फिल्‍म साइना के लिए सर्वश्रेष्‍ठ गीत का पुरस्‍कार मिलेगा। राहुल  देशपांडे को मराठी फिल्‍म मी बसन्‍तराव के लिए सर्वश्रेष्‍ठ पुरुष पार्श्‍व गायक का पुरस्‍कार और ननचंबा को मलयालम फिल्‍म ए के अय्यपनम कोश्‍यूम के लिए सर्वश्रेष्‍ठ पार्श्‍व गायिका का पुरस्‍कार दिया जायेगा। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News , ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like