GMCH STORIES

माणिक साहा ने त्रिपुरा के सीएम के रूप में शपथ ली

( Read 2104 Times)

17 May 22
Share |
Print This Page

माणिक साहा ने त्रिपुरा के सीएम के रूप में शपथ ली

अगरतला । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य माणिक साहा ने रविवार सुबह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल एसएन आर्य ने यहां राजभवन में उन्हें नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भाजपा विधायकों और मंत्रियों के साथ उपस्थित थे। देब के शनिवार शाम मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद साहा इस पद पर काबिज हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भी शामिल हुई। उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और मंत्री राम प्रसाद पॉल ने शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में साहा की नियुक्ति का विरोध किया था। दोनों शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के कुछ समय बाद राजभवन पहुंचे। शपथ समारोह के बाद साहा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए त्रिपुरा के लोगों के लिए काम करूंगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like