एनडीए ने आज बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह 11.30 बजे एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस बार शत्रुघ्न सिन्हा और शाहनवाज हुसैन को झटका लगा है। पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं केबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह की सीट में बदलाव किया है। गिरिराज सिंह को नवादा की जगह बेगुसराय से टिकट दिया गया हैं।