रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में अगले तीन से पांच वर्ष के भीतर नक्सल समस्या का समाधान हो जाएगा। सिंह ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में नक्सलवाद अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है। पहले देश के 90 जिले नक्सल प्रभावित थे लेकिन अब 10 से 11 जिले ही नक्सल प्रभावित हैं। बहुत जल्द भारत नक्सल समस्या से मुक्त होगा। राजनाथ सिंह से पूछा गया कि कब तक देश से नक्सल समस्या समाप्त होगी। इस पर उन्होंने कहा कि अगले तीन से पांच साल के भीतर भारत नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले नक्सली घटनाओं में सुरक्षा बलों की ज्यादा शहादत होती थी। अब मामला उलट गया है और अब नक्सली ज्यादा मारे जा रहे हैं।
Source :