GMCH STORIES

बिहार में मानव संसाधन के विकास के लिए माहौल नहीं: कुशवाहा

( Read 4312 Times)

10 Nov 18
Share |
Print This Page
 बिहार में मानव संसाधन के विकास के लिए माहौल नहीं: कुशवाहा पटना। केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में मानव संसाधन के विकास का कोई माहौल नहीं है क्योंकि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव है। कुशवाहा ने कहा, ‘‘बिहार जैसे प्रदेश में मानव संसाधन के विकास के बगैर कुछ नहीं किया जा सकता है। प्रदेश में मानव संसाधन के विकास का कोई माहौल नहीं है क्योंकि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव है।’’ मंत्री ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकारी स्कूलों, कालेजों और विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता वाले शिक्षकों की कमी है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में गुणवत्ता परक शिक्षा में रूकावट पैदा हो रही है।’’
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like