GMCH STORIES

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

( Read 5814 Times)

22 Oct 18
Share |
Print This Page
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मोदी ने दी  जन्मदिन की बधाई नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है। शाह आज 54 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमित भाई के नेतृत्व में पूरे भारत में पार्टी का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है।’’ प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की भी कामना की।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। अमित जी अपने कड़ी मेहनत और अद्भुत आयोजन कौशल के लिए जाने जाते हैं।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like