GMCH STORIES

भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की 

( Read 2206 Times)

05 Jun 25
Share |
Print This Page

भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की 

तेलंगाना भाजपा के संगठन मंत्री व राजस्थान भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार को मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार मुलाक़ात की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह और भाजपा संगठन मंत्री चन्द्रशेखर के बीच देश-प्रदेश के विभिन्न समसामयिक-सियासी मुद्दों और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा हुई। संगठन मंत्री चंद्रशेखर और डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने भारतीय सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन पर भी सार्थक बातचीत की। इस अवसर पर उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, भाजपा  देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ,भाजपा शहर ज़िलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली आदि मौजूद थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like