GMCH STORIES

ब्रजभाषा के लिए अंजीव अंजुम  एवं उत्कर्ष नारायण को पुरस्कार घोषित 

( Read 5664 Times)

02 Jun 25
Share |
Print This Page

ब्रजभाषा के लिए अंजीव अंजुम  एवं उत्कर्ष नारायण को पुरस्कार घोषित 

 

कोटा/ राजस्थान एवं ब्रज क्षेत्र के प्रमुख साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान श्री हिंदी पुस्तकालय समिति डीग (राज) ने ब्रज भाषा एवं  हिंदी की विभिन्न विधाओं में विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें दौसा के वरिष्ठ साहित्यकार  डा. अंजीव अंजुम  को पंडित तुलसीराम शर्मा ब्रजभाषा व्यंग पुरस्कार  एवं श्री सुधीर शर्मा ब्रजभाषा संस्मनात्मक रेखा चित्र पुरस्कार एवं 5100 राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।  साहित्यकार अंजुम एवं उत्कर्ष को समिति द्वारा 27 जुलाई को नगद राशि, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया जाएगा।

     उल्लेखनीय है कि डॉ. अंजीव अंजुम  को इस प्रतियोगिता में 12 वर्षों से अनवरत पुरस्कार प्राप्त हो रहे हैं।  साथ ही अंजीव अंजुम की 200से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं । इनकी  श्रेष्ठ रचना धर्मिता पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल, राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर एवं हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज से एवं उत्कर्ष नारायण को पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर एवं भवराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ से भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जा चुका है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like