GMCH STORIES

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर मोदी सरकार ने बेरोजगारों,मज़दूरों, किसानों की आवाज़ का गला घोंटा : मनोज दुबे 

( Read 2520 Times)

25 Mar 23
Share |
Print This Page

के डी अब्बासी

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर मोदी सरकार ने बेरोजगारों,मज़दूरों, किसानों की आवाज़ का गला घोंटा : मनोज दुबे 

कोटा  I कोटा देहात जिला  कॉंग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष मनोज दुबे ने काँग्रेस नेता राहुल गांधी  की संसद से सदस्यता समाप्त किए जाने का तीव्र विरोध करते हुए कहा की राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर मोदी सरकार ने करोडों     बेरोजगारों मज़दूरों किसानों एवं गरीबों की आवाज़ का गला घोंटा हेंI   क्योंकि राहुल गाँधी लगातार सड़क से संसद तक पुरज़ोर तरीके से   बेरोजगारों,मज़दूरों ,किसानों,गरीबों  व आमजन की समस्याएं उठा रहे थे I 

मनोज दुबे ने कहा की आज लोकतंत्र के लिए काला दिन है, विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना केंद्र सरकार की तानाशाही है lराहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता ख़त्म कर दी गई क्योंकि?उन्होंने नीरव मोदी, ललित मोदी,विजय माल्या को चोर कहा।यह 'मित्रकाल' में चोर को चोर बोलने की सज़ा है।एक रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा संसद में 50 फीसदी सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल रिकॉर्ड मौजूद हैंIलेकिन अबतक कितने मामले सिद्ध हुए और कितनों पर कारवाई हुई?

मनोज दुबे ने कहा की अगर चुनावी रैली में दिए बयान पर संसद की सदस्यता जा सकती हें तो फिर चुनावी रैली में जनता से 15-15 लाख देने के चुनावी जुमले की सजा क्या होनी चाहिए? संसद में महिला सांसद को शूर्पनखा बोलने वाले को क्या सज़ा मिली और आए दिन देश के महापुरुषों के लिए अमर्यादित बयान देने वालों को क्या सज़ा मिली   एक रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा संसद में 50 फीसदी सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल रिकॉर्ड मौजूद हैंIलेकिन अबतक कितने मामले सिद्ध हुए और कितनों पर कारवाई हुई?ये बड़ा सवाल हें I


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like