GMCH STORIES

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पहुॅचे दिल्ली की सडकों में

( Read 10339 Times)

21 Dec 19
Share |
Print This Page
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पहुॅचे दिल्ली की सडकों में

कोटा (डॉ. प्रभात कुमार सिंघल) / लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को दिल्ली की सडको पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ निकल कर हाड कॅपाकंपाती सर्द हवाओं के बीच खुले में सोने को मजबूर अभावग्रस्त लोगो को राहत के लिए कम्बल वितरित किए।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने निवास से सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ गाडियों में कम्बल भर कर निकलें। दिल्ली की विभिन्न सडको पर होते हुए लोकसभा अध्यक्ष एम्स चिकित्सालय के बाहर पहुॅचें। जहाॅ पर फुटपाथ पर सो रहे लोगो को सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कम्बल ओढाएं। सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा कम्बल बाॅटने की जानकारी आने के साथ ही बडी संख्या में लोग कम्बल लेने के लिए कतार बना कर खडे हो गए। बिरला के साथ आऐ समााजिक कार्यकर्ताओं ने लोगो को कम्बल वितरित किए। कम्बल वितरित करने पहुॅचें लोकसभा अध्यक्ष ने अस्पताल में अपने परिजनों का उपचार करवा रहे तीमारदारोें से उपचार संबधी जानकारी भी ली।
   इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सरकार अपने स्तर लोगो को सुविधाऐं उपलब्ध करवाती है लेकिन समाज में रहने वाले भामाशाहों एवं सक्षम लोगो की जिम्मेदारी है कि वह समाज के अभवग्रस्त वर्ग की मदद के लिऐ आगे आए। लोकसभा अध्यक्ष के साथ सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु मित्तल, विपिन गोयल सहित बडी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like