GMCH STORIES

कोटा की मशहूर आदर्श होली में झांकियों में दिखा पुलवामा का दर्द

( Read 14175 Times)

19 Mar 19
Share |
Print This Page
कोटा की मशहूर आदर्श होली में झांकियों में दिखा पुलवामा का दर्द

कोटा। कोटा शहर की  मशहूर  आदर्श होली  के तत्वावधान में मनाए जा रहे होली महोत्सव के तहत नयापुरा में  होली की झांकियों मैं पुलवामा हादसे का दर्द दिखाया गया है । इन झांकियों को को दर्शकों के लिए खोल दिया गया। झांकियां देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ उमड़ी। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले पर आधारित झांकी देख लोग देशभक्ति से ओतप्रोत हो गए। 
    आदर्श होली के संस्थापक अध्यक्ष राकेश शर्मा राकू  ने जानकारी देते बताया ते इस वर्ष तीन विशेष झांकी बनाई गई। पुलवामा हमले के दर्द, सैनिकों के शौर्य की गाथा तथा भारत माता की विशेष झांकी को लोग अपलक निहारते रहे। राकू ने बताया कि मंगलवार को स्कूली बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दर्शनाथियों के लिए झांकियों के दर्शन खुलने के निर्धारित समय से पहले लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। 
 सब्जीमंडी में सुंदर धर्मशाला नवयुवक मंडल के तत्वावधान में होली महोत्सव मनाया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष ब्रहादत शर्मा ने बताया। कि इस वर्ष देशभक्ति भावनाओं से ओतप्रोत तिरंगा थीम पर झांकियों को सजाया जाएगा। सुभाष सकर््िल से सब्जीमंडी तक तिरंगों से सजाया जाएगा। झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। होलिका दहन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मानव मंदिर समिति के तत्वावधान में टीलेश्वर महादेव मंदिर में होली महोत्सव होगा। महासचिव राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे से राजस्थानी होली गीत कार्यक्रम होगा। 21 मार्च को सुबह 10 बजे होली मिल व शाम को 7 बजे फागोत्सव मनाया जाएगा। 

विजयवर्गीय महिला मंडल की ओर से 19 मार्च को बसंत विहार स्थित विजयवर्गीय मांगलिक भवन में दोपहर 3 बजे से होली महोत्सव मनाया जाएगा। महिला मंडल की ओर से दर्शना गांधी व कार्यक्रम संयोजिका सुनीता विजय ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न रोचक, मनोरंजक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। श्याम सेवा मंडल की ओर से विज्ञान नगर मैन रोड पर राजीव गांधी सामुदायिक भवन के पास मंगलावार को रात 8 बजे से बृज फाग महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर विशेष झांकियां सजाई जाएंगी। 
राधा कृष्ण के संग खेली होली
राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में रंगबाड़ी रोड स्थित मंगलेश्वरी गार्डन में फागोत्सव मनाया। समाज की महिलाओं ने शिकरत की। महिला मंडल की संभागीत अध्यक्ष शशि शर्मा ने बताया कि महिलाओं ने राधाकृष्ण का रूप धरा और भगवान के साथ होली खेली। समाज की पदधिकारी संतोष गौतम, प्रमिला मिश्रा, सुनीता शर्मा, प्रभा शर्मा, अंजली शर्मा, अर्चना दुबे समेत अन्य महिलाओं शिकरत की। 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like