GMCH STORIES

राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय से संवाद किया

( Read 3469 Times)

31 May 23
Share |
Print This Page

राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय से संवाद किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया में प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद के दौरान तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार के प्रगतिशील प्रयासों के कारण वैकि मंच पर भारत के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। सिंह तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे, जो संभवत: किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है। रक्षा मंत्री ने सोमवार को नाइजीरियाईं राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सिंह ने सोमवार शाम को अबुजा में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यांम में नाइजीरिया में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत की। बयान के मुताबिक, संवाद के दौरान सिंह ने सरकार के आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करने और मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में हाल के वर्षो में रक्षा निर्यांत में की गईं महत्वपूर्ण प्रगति पर जोर दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like