GMCH STORIES

ब्रिटेन के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने भारतीय नौसेना के साथ समुद्री अभ्यास शुरू किया

( Read 1799 Times)

23 Jul 21
Share |
Print This Page

ब्रिटेन के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने भारतीय नौसेना के साथ समुद्री  अभ्यास शुरू किया

लंदन, ब्रिटेन की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व में ब्रिटेन का कैरियर स्ट्राइक ग्रुप सीएसजी 2021 तीन दिनों के अयास के लिए बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना के साथ मिल गया है। भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के बीच इस समुद्री साझेदारी अयास में दोनों नौसेनाएं पोत, वायु, समुद्र और उपसतही समुद्री संरचनाओं का अयास करेंगी। ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि इस अयास से दोनों देशों की नौसेनाओं को शरद ठ्ठतु में अगले अयास से पहले अपनी अंत: क्रीयाशीलता और सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा जब सीएसजी हिंद महासागर में वापस लौटेगा। इस संयुक्त युद्धायास में 10 जहाज, दो पनडुब्बी, लगभग 20 विमान और करीब 4,000 नौसैनिक हिस्सा ले रहे हैं।ब्रिटेन की नौसेना रॉयल नेवी के एडमिरल सर टोनी रडाकी ने कहा, यह एक ऐसा महीना है जब रॉयल नेवी और भारतीय नौसेना मिलकर दो महासागरों में संयुक्त अयास करेंगी। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like