GMCH STORIES

अमेरिका को पाकिस्तान की मंशा पर संदेह

( Read 8450 Times)

20 Jul 19
Share |
Print This Page
अमेरिका को पाकिस्तान की मंशा पर संदेह

वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की गिरफ्तारी को लेकर पाकिस्तान की मंशा पर शुक्रवार को संदेह जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व में हुई उसकी गिरफ्तारी से न तो उसकी और न ही उसके संगठन लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों पर कोई फर्क पड़ा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अगले सप्ताह निर्धारित अमेरिका के दौरे से पहले एक शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “हमने यह पूर्व में भी होते हुए देखा है। और हम निरंतर एवं ठोस कार्रवाई चाह रहे हैं, महज दिखावा नहीं।” संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित सईद को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। यह दिसंबर 2001 के बाद से उसकी सातवीं गिरफ्तारी है। 2001 में भारत की संसद पर हुए आतंकवादी हमले के फौरन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like