काठमांडू । हिमालय पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह के बाद वापसी के दौरान दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गयी है जबकि आयरलैंड का एक पर्वतारोही लापता है।सेवेन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष ¨मगमा शेरपा ने शुक्रवार को बताया कि माउंट एवरेस्ट पर फतह के लिए गए भारतीय सेना के पहले अभियान दल में शामिल नारायण सिंह की बृहस्पतिवार रात उस समय मौत हो गई, जब वह एवरेस्ट पर फतह के बाद लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वापसी के दौरान आठ हजार दो सौ मीटर की ऊंचाई पर सेना के जवान ने अपने साथियों से बेचैनी की शिकायत की थी और उसके बाद उसकी मौत हो गयी। हिमालय टाइम्स के अनुसार, भारतीय पर्वतारोही रवि थाकर अपने शिविर कैंप चार में शुक्रवार सुबह मृत पाया गया। शेरेपा ने बताया कि रवि आयरलैंड के जानेमाने पर्वतारोही एन र्रिचड हन्ना के आठ सदस्यीय अभियान दल के सदस्य थे।