अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2016 के चुनाव अभियान के दौरान वित्तीय उल्लंघन करने के आरोपों को लेकर खुद पर महाभियोग चलने की आशंका प्रबल लग रही है। मीडिया में आई एक खबर में ऐसा दावा किया गया है।सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयार्क में अभियोजकों द्वारा बड़ी संख्या में कानूनी दस्तावेज दाखिल किए जाने के बाद से हाल के दिनों में ट्रंप पर महाभियोग चलाए जाने संबंधी र्चचाएं जोर पकड़ रही थीं। इन दस्तावेजों में पहली बार यह आरोप लगाया गया कि ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने राष्ट्रपति के निर्देश पर काम किया था जब उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान कानून तोड़ा था।
Source :