GMCH STORIES

मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस एवं अहिल्याबाई होल्कर जयंती

( Read 1952 Times)

02 Jun 25
Share |
Print This Page

मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस एवं अहिल्याबाई होल्कर जयंती

भारत विकास परिषद सुभाष के “महिला –मिलन” कार्यक्रम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस बनाया गया जिस पर पूर्व प्रिंसिपल किरण दशोरा ने तंबाकू के दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि तंबाकू एक दीमक की तरह है और इससे देश में 4000 व्यक्ति रोज मरते हैं। हम महिलाएं तंबाकू नियंत्रण कर कई जाने बचा सकती हैं।


अहिल्याबाई होलकर की 300 की जयंती पर बोलते हुए पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ राजश्री गांधी ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बताया कि एक महिला अपने राज्य में कितने जनहित के कार्य कर सकती है।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के इस वर्ष बने ,”विकास मित्र”, रेखा धाकड़ एवं संतोष गोयल का सम्मान किया गया।

पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत प्लास्टिक छोड़ो की अपील कर कपड़े के थेले वितरित किए गए।

सौर ऊर्जा से पिछले 42 वर्षों से भोजन बनाने वाली परिषद की उपाध्यक्ष डॉ मंजू जैन ने सोलर कुकर पर विभिन्न प्रकार के भोजन कैसे बनाए जाते हैं इसकी जानकारी महिलाओं को दी एवं पर्यावरण पर, “पेड़ लगाओ पेड़, लगाओ आओ बहनों पेड़ लगाओ,” नामक कविता सुनाई एवं पर्यावरण पर नारे लगवाए। पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ महिलाओं को डॉक्टर राजश्री गांधी ने दिलवाई।

पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत कोषाध्यक्ष निर्भय सिंह बाबेल ने अपने जन्म दिवस पर एक पौधे का रोपण भी किया एवं महिला मिलन के अल्पाहार की व्यवस्था की।

कार्यक्रम का संचालन महिला प्रमुख रेखा धाकड़ एवं सुशीला अग्रवाल ने स्थानीय विवेक पार्क में की।

महिला –मिलन में डॉ मंजू जैन अंजना नागदा सुधा अग्रवाल किरण राका किरण दशोरा मैंना वया डॉ राजश्री गांधी डॉ रंजना कोठारी नीतू चित्तौड़ा सुशीला अग्रवाल आशा बाबेल रेखा धाकड़ मीरा कौशिक सरला बाठीया मंजुला दरक संतोष गोयल ने भाग लिया। सचिव शोभा लाल दशोरा एवं कोषाध्यक्ष निर्भय बाबेल भी उपस्थित थे।

रेखा धाकड़


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like