मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेशभर के लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। रोज इस योजना में हजारों मरीज नई जिं़दगी पा रहे हैं और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
उदयपुर में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में इलाज करा चुके शाहपुरा निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिता लक्ष्मण सिंह को 15 दिनों से सीने में दर्द की शिकायत थी जिस पर उन्होंने आस-पास के छोटे-बड़े अस्पतालों में दिखाया लेकिन दर्द ठीक नहीं हुआ। उन्हें पता चला कि उदयपुर स्थित गीतांजलि चिकित्सालय चिरंजीवी योजना से सम्बद्ध है और यहाँ इस योजना में निशुल्क उपचार किया जाता है। इस पर वह यहाँ पहुंचे और पिता को भर्ती कराया।
यहाँ जांच एवं अन्य एंजियोग्राफी के बाद डॉक्टर द्वारा लक्ष्मण सिंह को हार्ट सर्जरी की सलाह दी गई जिसपर इन्होंने यहाँ निशुल्क हार्ट सर्जरी कराई। लगभग 52 हजार रुपए की यह सर्जरी चिरंजीवी योजना में बिल्कुल निशुल्क हुई। मरीज लक्ष्मण सिंह का कहना है कि उपचार के बाद अब वे बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं होती तो वे इतना महंगा इलाज कभी नहीं करवा पाते। उन्होंने निशुल्क उपचार के लिए मुख्यमंत्री गहलोत का आभार व्यक्त किया है और अन्य लोगों से भी इस योजना में पंजीयन करवाने की अपील की है।