GMCH STORIES

आज के विकसित देश का आधारभूत ढांचा कांग्रेस की ही देन - श्री ताराचंद मीणा

( Read 1812 Times)

22 Mar 24
Share |
Print This Page
आज के विकसित देश का आधारभूत ढांचा कांग्रेस की ही देन - श्री ताराचंद मीणा

उदयपुर।  उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा का उदयपुर आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर उदयपुर शहर एवम उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित लोकसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न हुई।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि बैठक में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बचपन में जब उन्होंने अपनी माता श्री से पूछा कि हम कांग्रेस को वोट क्यों देते है? तब उनकी माता श्री ने कहा कि हमें आजादी दिलाने से लेकर आज जो संवैधानिक अधिकार कांग्रेस ने दिए है उन्ही संवैधानिक अधिकारों की वजह से आज देश का हर नागरिक सम्मान के साथ अपना जीवन जीता है। उसे इस सम्मान के साथ जीने का ये अधिकार कांग्रेस ने दिया है। और बचपन को इस बात से में (ताराचंद मीणा) आज भी बहुत प्रभावित हूं। श्री मीणा ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तब देश के हालात किसी से छुपे हुए नही थे। उन विपरीत परिस्थितियों में भी उस समय देश को अग्रणी देशों को गिनती में खड़ा करने का काम पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने किया। उसके बाद से जब भी केंद्र में कांग्रेस की सरकारें बनी तब -तब देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किया। और आज देश के हालात सभी के सामने है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
श्री मीणा ने कहा कि वे इतने खुशकिस्मत रहे कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सभी वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान को उनका सिंगल नाम कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए दिया। इसीलिए कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान की पहली सूची में उनका नाम घोषित किया।
श्री मीणा ने कहा कि राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में अनगिनत विकास कार्य करवाए। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में "मिशन कोटडा" भी उन्ही विकास कार्य में शामिल था। आज कांग्रेस कार्यकर्ता को हताश होने की आवश्यकता नहीं है। हम सभी एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और निश्चित ही जीतेंगे। देश हो या राज्य जब भी कांग्रेस की सरकार आई तो उन्होंने कभी बदले की भावना से कोई काम नही किया। लेकिन जब-जब भी कांग्रेस सरकार के बाद भाजपा सरकार में आई तो उन्होंने बदले की भावना से काम किया। क्योंकि कांग्रेस और भाजपा की सोच में अंतर है। कांग्रेस कभी भी संकीर्ण सोच नही रखती है। कांग्रेस की सोच हमेशा विस्तृत रही हैं और देश को ये अब समझ में आ रहा है। और इस बार लोकसभा चुनाव में देश भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।
पूर्व सांसद श्री रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि बार बार "अबकी बार 400 पार" का नारा देने के पीछे भाजपा को कुटिल मंशा की देश जानता है। उन्ही के एक सांसद ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि 400 पार सीट भाजपा को दो तो वे देश के संविधान में बदलाव करेंगे। उन्ही ये कुटिल मंशा देश जानता है और देश कभी भी भाजपा को तीसरी बार देश का नेतृत्व करने का मौका नहीं देगा। क्योंकि दो बार से इस देश का युवा, मजदूर, किसान, और महिला वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। इसीलिए इस बार निश्चित ही मोदी सरकार देश का ये चुनाव हारेगी।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कहा कि डबल इंजन का नारा देकर राजस्थान में जो "पर्ची सरकार" बनी है उसका तीन महीने का कार्यकाल बुरी तरह "फ्लॉप शो" रहा है। राजस्थान तीन महीने से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। क्योंकि जब तक दिल्ली से कोई "पर्ची" नही आती तब तक "पर्ची सरकार" कलम तक नहीं उठाती। और मोदी सरकार का खुद का कोई विजन नही है तो वो राजस्थान को क्या विजन देगी। इसलिए डबल इंजन की ये सरकार डबल फेल हो गई है। इसीलिए ये अब हमारे कांग्रेस के नेताओं पर दबाव डालकर, देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर भाजपा में शामिल करवा रहे है। क्योंकि इनको पता है कि डबल इंजन फेल हो चुका है। अब अगर हम एकजुटता के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेंगे तो निश्चित ही जीत हमारी होगी। और हम उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा जी को जीताकर दिल्ली भेजेंगे।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाना होगा। और उनकी एक फौज तैयार करनी होगी जो लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ बूथ पर काम करेगी। तभी हम गांव के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी कांग्रेस को जीत दिला पाएंगे। और आज के समय में एक बार फिर युवा, किसान, मजदूर और महिला वर्ग कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। क्योंकि उनको पता है कि अब अगर देश को आगे ले जाने का विजन किसी पार्टी के पास है तो वो कांग्रेस पार्टी है। इसीलिए हम सभी को बूथ पर कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करनी होगी जो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती दे सके।
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, एआईसीसी द्वारा नियुक्त उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक प्रतापगढ़ पूर्व विधायक रामलाल मीणा, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हीरालाल दरांगी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव पंकज शर्मा, लाल सिंह झाला, गोपाल कृष्ण शर्मा, सुरेश सुथार, पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, इंटक राजस्थान अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वल्लभभाई पाटीदार, देहात जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ख्याली लाल सुहालका, छगनलाल जैन, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पांड्या, पूर्व शहर जिला अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, पूर्व विधायक धरियावद श्री नगराज मीणा, वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, आसपुर कांग्रेस प्रत्याशी रहे राकेश जी रोत, उदयपुर शहर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव अरुण टांक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जग जितेंद्र सिंह शक्तावत, रामलाल गायरी, सेवादल अध्यक्ष मोहब्बत सिंह राणावत, शहर जिला युवा कांग्रेस हर्षवर्धन सिंह केलावत, महिला कांग्रेस की नजमा मेवा, पूर्व पार्षद मदन बाबरवाल, भूपेंद्र चौहान, पन्ना लाल मेघवाल, अनुसूचित जाति देहात कांग्रेस अध्यक्ष गणेश लाल मेघवाल, मोहन औदिच्य, कमलेश पटेल सहित कई पदाधिकारी एवम वरिष्ठ कांग्रेसजन और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like