GMCH STORIES

भारतीय किसान संघ के प्रशासनिक कार्यालय का लोकार्पण संपन्न

( Read 8330 Times)

15 Jan 20
Share |
Print This Page
भारतीय किसान संघ के प्रशासनिक कार्यालय का लोकार्पण संपन्न

नई दिल्ली |  साधन की अपेक्षा साध्य पर भरोसा रखकर अपेक्षित परिणाम प्राप्त किया जा सकता हैं। कार्यकर्ता कार्य को करने वाला साधक है और कार्य को सुचारू रूप से करने के लिये कार्यालय निर्माण होता हैं। उक्त विचार भारतीय किसान संघ के प्रशासनिक कार्यालय के लोकार्पण समारोह के अवसर पर राष्टीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक माननीय डा. मोहन भागवत जी ने व्यक्त किये। सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी ने आगे संबोधित करते हुये कहा कि  हमें विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य को सही ढंग से करना है, हम ध्येय के लिये कार्य करते हैं स्वार्थ के लिये नहीं। न हमारा स्वार्थ है और न ही हमारे संगठन का। भारत का किसान समर्थ हो, समस्या मुक्त हो और भारत को परम वैभव बनाने में योगदान दे। श्री भागवत जी ने कहा कि भारत को परम वैभव बनाना विश्व की सुखशांति के लिये अनिवार्य हो गया है। इस अवसर पर संत स्वामी उत्तम जी महाराज के द्वारा भी देश के विभिन्न प्रांतों से आये किसान संघ के सैकडों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित किया गया। साथ ही नवीन भवन परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारम्भ हवन की पूर्ण आहुति के पश्चात सुबह ११ बजे किसान संघ के शिलापट के अनावरण के साथ शुरू हुआ। १४ जनवरी दिन मंगलवार को मकर संक्राति के शुभ अवसर पर ४३ दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ’’किसान शक्ति’’ नामकरण के साथ चार मंजिला भवन का लोकार्पण हुआ। किसान शक्ति भवन के बारे में जानकारी देते हुये राष्टीय महामंत्री श्री बद्रीनारायण चौधरी ने बताया कि कार्यालय भवन से किसान हित में शोध कार्य कर किसानों के विकास व उन्नति के सतत कार्य किये जायेंगे। संगठन की दृष्टि से किसान शक्ति कार्यालय देश भर में किसानों को अधिकार दिलाने व उनके हित में संघर्ष कर नीतियां बनबाने के संचालन केद्र के तौर पर कार्य करेगा। साथ ही कार्यालय देश में किसानों की आवाज को सरकार व जनमानस तक पंहुचाने के लिये सशक्त व आधुनिक मीडिया सेंटर का निर्माण किया जायेगा।

लोकाअर्पण कार्यक्रम के अवसर पर मंच पर माननीय श्री सरसंघचालक जी, पूज्य स्वामी उत्तम स्वामी जी महाराज के साथ भारतीय किसान संघ के राष्टीय अध्यक्ष श्री आई.एन.बसवेगोडा जी, महामंत्री श्री बद्रीनारायण जी चौधरी उपस्थित रहं। कार्यक्रम के दौरान ही भारतीय किसान संघ के अलग-अलग प्रांतों से आये वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता के स्थान पर उपस्थित उनके स्वजनों का सम्मान पूज्य स्वामी जी महाराज के हाथों द्वारा कराया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमान विरेन्द्र जी, प्रांत संगठन मंत्री, हरियाणा भारतीय किसान संघ द्वारा किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like