कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा मच गया है। दरअसल राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा में भारत को रेप कैपिटल बताया था। उन्होंने कहा था कि भारत में मेक इन इंडिया नहीं बल्कि रेप इन इंडिया हो रहा है। राहुल के इसी बयान को भाजपा ने बड़ा मुद्दा बना दिया है। संसद हमले की बरसी के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा ने राहुल गांधी से माफी की मांग करने की शुरुआत की।