GMCH STORIES

श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 5 करोड़ फॉलोअर्स

( Read 6730 Times)

11 Jul 20
Share |
Print This Page
श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 5 करोड़ फॉलोअर्स

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी हिट हैं। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में एक्ट्रेस ने सभी एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है और बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब बन गई हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं और उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद भी करते हैं। अब श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। श्रद्धा कपूर अब सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। श्रद्धा कपूर से ऊपर प्रिंयका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like