GMCH STORIES

बॉलीवुड में एक्शन स्टार क्षितिज सिंह की एंट्री

( Read 7107 Times)

27 Dec 24
Share |
Print This Page

बॉलीवुड में एक्शन स्टार क्षितिज सिंह की एंट्री

हमारी सांस्कृतिक विविधिता मनोरंजन के क्षेत्र में भी समान रूप से दिखती है। माया नगरी मुंबई में बॉलीवुड की हिंदी मसालेदार फिल्मों के प्रति दीवानगी है, वहीं कला फिल्मों का अपना अलग प्रभाव है। दक्षिण भारतीय टॉलीवुड की फिल्मों के करोड़ों दर्शक हैं, तो भोजपुरी और अन्य भाषाओं का भी अपना एक अलग अंदाज है। इंटरनेट के इस युग में फिल्म और टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म भी लोकप्रिय हो गए हैं, जिससे नवोदित प्रतिभाओं को एक नया मंच मिला है। इसी वजह से बॉलीवुड में आगंतुकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

दिल्ली के मूल निवासी और पेशे से वास्तुकार, नवोदित अभिनेता क्षितिज सिंह अब एक्शन स्टार के रूप में बॉलीवुड में दस्तक देने जा रहे हैं। लंबी और मजबूत मांसपेशियों और रोएंदार दाढ़ी के साथ, वह जल्द ही कई फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय करेंगे। उन्होंने दिल्ली में थिएटर भी किया है और उनका लक्ष्य शीर्ष निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम करना है। हालांकि, क्षितिज सिंह खुद को एक्शन हीरो के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। बॉलीवुड के कुछ निर्माताओं ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए अनुबंधित किया है और उनकी सभी फिल्में नए साल के जनवरी महीने में फ्लोर पर जाने वाली हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like