आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस सप्ताह होने वाली अपनी शादी से पहले शुावार को उदयपुर पहुंचे। शनिवार को विवाह पूर्व समारोह और रविवार को उदयपुर के द लीला पैलेस में होने वाले मुख्य समारोह में कईं नामचीन नेताओं और फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद है। परिणीति (34) और चड्ढा (34) अपने परिवारों के साथ उदयपुर के डबोक हवाईं अड्डे पर पहुंचे, जहां से वे अपने होटल के लिए रवाना हुए।
शादी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनास के भी शनिवार को उदयपुर पहुंचने की उम्मीद है।विवाह समारोहों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्यांप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समारोह में शरीक होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की भी उम्मीद है।