नई दिल्ली । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेता ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। बीते दिनों वह इस महामारी की चपेट में आ गए थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अक्षय कुमार के ठीक होने की जानकारी उनकी पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अक्षय कुमार के ठीक होने के बारे में बताया है। ट्विंकल खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोनोक्रोम कैरिकेचर में कपल की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अक्षय कुमार की सेहत की जानकारी दी है।