GMCH STORIES

महिला दिवस पर शिक्षा संकाय एवं प्रबंध अध्ययन संकाय में कार्यक्रम आयोजन 

( Read 2350 Times)

08 Mar 24
Share |
Print This Page

महिला दिवस पर शिक्षा संकाय एवं प्रबंध अध्ययन संकाय में कार्यक्रम आयोजन 


शिक्षा संकाय एवं प्रबंध अध्ययन संकाय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो सुनीता मिश्रा, कुलपति ,मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय  ,प्रो मीरा माथुर, निदेशक, प्रबंध अध्ययन संकाय, प्रो दिग्विजय भटनागर, अध्यक्ष , शिक्षा संकाय,  प्रो राजश्री चौधरी , अधिष्ठाता विधि संकाय, प्रमुख डाॅ अल्पना सिंह , शिक्षा संकाय द्वारा विद्यादायिनी सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं स्वागत उद्बोधन शिक्षा संकाय प्रमुख डॉ अल्पना सिंह द्वारा  दिया गया । समावेशन प्रेरित करने हेतु माता के 9 स्वरूपों की प्रशस्ति प्रस्तुति हेतु नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नर और नारी दोनों ही समाज के लिए एक आवश्यक बिंदु है, इस हेतु कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम शिक्षा संकाय के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।



प्रबंध संकाय के विद्यार्थियों के द्वारा भी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।     प्रो सुनीता मिश्रा ने कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए कहा कि हमें लक्ष्य को साधकर आगे बढ़ना होगा ।स्त्री के सम्मान में पुरुष भी आवश्यक होते हैं क्योंकि दोनों समाज के दो पहिए हैं और एक दूसरे के बिना अधूरे हैं । हमेशा अपने लक्ष्य को ध्यान में रखें। सदैव आगे बढ़ाने हेतु प्रयत्नशील रहे। 
प्रो मीरा माथुर ने  भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रोफेसर राजश्री चौधरी, अधिष्ठाता विधि संकाय  , ने अपने उद्बोधन में महिला अधिकार की प्राप्ति एवं वर्तमान महिला सशक्तिकरण और स्थिति पर संबोधन दिया।
  कार्यक्रम का संयुक्त संचालन डॉ कुमुद पुरोहित एवं डॉ सपना मावतवाल द्वारा किया गया। प्रो दिग्विजय भटनागर ने धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता ,संकाय प्रमुख, अध्यक्ष , संकाय सदस्य, प्रबंध संकाय एवं शिक्षा संकाय के विद्यार्थी, शैक्षणिक  और शैक्षणिक सदस्य महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like