GMCH STORIES

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भारत की अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी पर व्याख्यान व छात्रों के विविध कार्यक्रमों का आयोजन

( Read 2083 Times)

26 Feb 24
Share |
Print This Page

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भारत की अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी पर व्याख्यान व छात्रों के विविध कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रमों के अन्तर्गत विज्ञान समिति एवं डाॅ. डी.एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान तथा रीजनल रिमोट सेंसिंग स्टेट  सेन्टर जोधुपर (इसरो) एवं इंडियन सोसायटी फाॅर रिमोट सेंसिंग जोधपुर के सहयोग से व्याख्यान व स्कूली छात्रों का क्विज विज्ञान समिति के मैडम क्यूरी सभागार में आयोजित हुआ। समिति के मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया आयोजन मे मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक श्रीमान ताराचन्द जैन रहे व अध्यक्षता कुल प्रमुख डाॅ. के.एल. कोठारी ने की।
विज्ञान समिति अध्यक्ष डाॅ. के.पी. तलेसरा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा डी.एस. कोठारी संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. सुरेन्द्र सिंह पोखरणा ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पृष्ठभूमि एवं इसके महत्त्व पर प्रकाश डाला। 
अपने व्याख्यान मे इसरो जोधपुर के डाॅ गौरव कुमार ने भारत में अन्तरिक्ष प्रौद्योगिकी के शून्य से शिखर तक की यात्रा  की विवेचना करते हुए राकेटों के विभिन्न प्रकारों, कार्यप्रणाली तथा उपग्रहों के प्रकार और उपयोगों को विस्तार से समझाया। उन्होंने विभिन्न उपग्रहों का दूर संचार, दूरस्थ शिक्षा, चिकित्सा, सुदूर संवेदन कार्य, ऋतु विज्ञान, आपदा प्रबन्धन, कार्टोग्राफी आदि मे प्रयोग के तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    श्री ताराचन्द जैन ने कार्यक्रम तथा व्याख्यान को विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए अत्यन्त उपयोगी बताया। उन्होंने वैज्ञानिक कार्यों के विकास के लिए सरकारी योजनाओं एवं प्रयासों की जानकारी प्रदान करते हुए विज्ञान समिति तथा डी.एस. कोठारी संस्थान के इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहाना की। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष प्रकाश तातेड़ द्वारा तथा आभार अभिव्यक्ति इंजी. एस.सी.के. वेद द्वारा की गई।
    इस कार्यक्रम में 12 विद्यालयों के 200 विद्यार्थियों की भागीदारी रही। आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रथम रुद्राक्ष (सेंट एंथोनी स्कूल), द्वितीय कोमल जैन (रसिक लाल धारीवाल स्कूल) तथा तृतीय स्थान याना राठौड़ (दिगम्बर जैन स्कूल), गर्व पगारिया(सेंट एंथोनी स्कूल), चिदानन्द डोरा (सेंट एंथोनी स्कूल) रहे। इसरो से कार्यक्रम के लिये विशेष रुप से लाई गई "चलित स्पेश टेक प्रदर्शनी" को सभी विद्यार्थियों ने अति उत्साह व जिग्यासा से देखा। 
    समारोह में डाॅ. एल.एल. धाकड़, इंजी. आर.के. चतुर, डाॅ. एम.एल. कालरा, डाॅ. रणजीत चैधरी, डाॅ. महीप भटनागर, डाॅ. पुष्पा कोठारी, डाॅ. के.एल. तोतावत, डाॅ. बी.एल. चावत, शांतिलाल भंडारी, डाॅ. ए.के. सचेती, डाॅ. आई.एल. जैन, निर्मला शाह, रेणु भंडारी आदि के साथ भागीदारी कर रहे स्कूलों के अनेक अध्यापक - अध्यापिकएं उपस्थित थे। 
ये जानकारी समिति अध्यक्ष  डाॅ. के.पी. तलेसरा ने दी ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like