GMCH STORIES

खुशहाल जीवन का मंत्र- व्यस्त रहें, मस्त रहें. स्वस्थ रहें डॉ. गायत्री तिवारी

( Read 1863 Times)

07 Feb 24
Share |
Print This Page

खुशहाल जीवन का मंत्र- व्यस्त रहें, मस्त रहें. स्वस्थ रहें डॉ. गायत्री तिवारी

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यस्त अखिल भारतीय समन्वित कृषिरत महिला अनुसंधान परियोजना द्वारा बडगांव पंचायत समिति के गाँव धूर में जैसा तन वेसा मन विषयक 3 दिवसीय महिला प्रशिक्षण का आयोजन प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. विशाखा सिंह के निर्देशन में 5 से 7 फरवरी 2024 को किया गया। यह प्रशिक्षण धूर गाँव में न्यूट्री स्मार्ट विलेज स्कीम अंतर्गत आयोजित किया गया जिसका का उद्देश्य महिलाओं में पोषण व स्वास्थ्य तथा खुशहाल जीवन शैली के प्रति जागरूकता ताना एवं गितेट्स (पोषक अनाजों) से मुल्यसंवर्धित उत्पाद बनाने का कौशल विकसित करना था। आहार एवं पोषण वेज्ञानिक डॉ. सुमित्रा मीना ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए उचित आहार एवं पोषण का महत्व एवं पोषक अनाजों की स्वास्थ्य उपयोगिता तथा इनके मूल्यसंवर्धित उत्पादों की जानकारी दी। आपने बताया कि महिलाओं को मिलेट्स के मुल्यसंवर्धित पोषक उत्पाद ज्वार ममरा नमकीन, मिलेट शक्करपारे, मिलेट मठरी लड्डू इत्यादि बनाना सिखाया गया वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ गायत्री तिवारी ने महिलाओं को खुशहाल जीवन जीने के तौर तरीके सिखाये, प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया, मनोरंजक खेल खिलाये एवं स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं से आह्वान किया कि आप जीवन में व्यस्त रहे मस्त रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नोतरी एवं खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी एवं समापन समारोह में विजेता प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र एवं उपहार भेट कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अधिति सरपंच श्री जगदीश बन्द्र गांछा जी ने महिलाओं से प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी का उपयोग अपने पोषण स्तर को सुधारने एवं सुखद जीवन जीने में करने को कहा। अंत में वंग प्रोफेसनल डॉ खेहा ने धन्यवाद व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण के आयोजन में डॉ प्रियंका जोशी एवं सुश्री दीपाली का भी विशेष योगदान रहा।

 

--


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like