GMCH STORIES

सुविवि कुलपति प्रो सिंह ने किया राजस्थान विवि का दौरा, पदाधिकारियों से किया संवाद

( Read 11821 Times)

03 Dec 20
Share |
Print This Page
सुविवि कुलपति प्रो सिंह ने किया राजस्थान विवि का दौरा, पदाधिकारियों से किया संवाद

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने गुरुवार को जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय का दौरा किया। वहां कुलपति, छात्रसंघ अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।




कुलपति प्रोफेसर सिंह गुरुवार सुबह राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का अवलोकन किया। कुलपति ने छात्रसंघ अध्यक्ष, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, चीफ प्रोक्टर एवं विभिन्न विभागों के अध्यक्षों से मुलाकात की। राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया।  विभिन्न प्रयोगशालाओं में नवाचारों एवम नवप्रयोगो की जानकारी भी प्राप्त की। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि वह राजस्थान विश्वविद्यालय की सकारात्मक कार्यों को देख कर उन्हें सुखाड़िया विश्वविद्यालय में भी लागू करने की कोशिश करेंगे। इसी क्रम में 8 दिसंबर को प्रोफेसर सिंह जोधपुर विश्वविद्यालय का दौरा भी करेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like