GMCH STORIES

बाईस साल बाद निकली लाइब्रेरियन भर्ती, वो भी अटकी

( Read 10897 Times)

14 Nov 17
Share |
Print This Page
जयपुर|22 सालके लंबे इंतजार के बाद सरकार ने लाइब्रेरियन के 562 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। प्रक्रिया एक साल बाद भी पूरी नहीं हुई। राजस्थान मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पिछले साल सितंबर में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन के बाद 13 नवंबर को पिछले साल भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। करीब सात माह बाद 28 जून 2017 को भर्ती का परिणाम जारी किया गया। दस्तावेजों का सत्यापन भी 10 से 13 जुलाई तक कर लिया गया। इसके बाद चयनितों को उम्मीद बंधी की अब उनका लाइब्रेरियन बनने का सपना जल्दी ही पूरा हो जाएगा। लेकिन दस्तावेज जांच को भी 4 माह बीत गए। राजस्थान पुस्तकालयाध्यक्ष संघ के अध्यक्ष कमल कनवारिया का कहना है कि अब चयनितों से जिला आबंटन के लिए विकल्प पत्र भी ले लिए। प्रथम सूची में चयनित 466 अभ्यर्थियों को केवल नियुक्ति के आदेश जारी होना है। लेकिन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय इनके नियुक्ति के आदेश जारी नहीं कर रहा।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like