GMCH STORIES

सांसद जोशी के जन्मदिन पर होगे विभिन्न आयोजन

( Read 9014 Times)

04 Nov 19
Share |
Print This Page
सांसद जोशी के जन्मदिन पर होगे विभिन्न आयोजन

चित्तौडगढ | चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद जोशी सुबह सांवरिया सेठ के दर्शन से दिन प्रारम्भ करेगें। १० बजे पलाना मावली में रक्तदान शिविर और दिव्यागों को सहायता उपकरण वितरण, ११ बजे मावली गौ शाला में गौ सेवा और अनाथ विद्यालय में पाठ्य सामग्री वितरण, दोपहर १२ बजे कपासन में स्वच्छता कार्मिक का सम्मान और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए कपडे की थैली वितरण, दोपहर १.३० बजे चित्तौडगढ में भाजयुमो के स्वागत सम्मेलन में तथा शाम ४ बजे बस्सी में दिव्यागों को सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होगें। इस अवसर पर विभिन्न मंडलो में जन्मदिन के अवसर गौशाला में गौ सेवा, चिकित्सालय में फल वितरण आदि कार्यक्रम भी आयोजित होगे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like