GMCH STORIES

वेदपीठ पर धनवंतरी यज्ञ के साथ दीपोत्सव के अनुष्ठान प्रारंभ

( Read 12835 Times)

26 Oct 19
Share |
Print This Page
वेदपीठ पर धनवंतरी यज्ञ के साथ दीपोत्सव के अनुष्ठान प्रारंभ

निम्बाहेडा। मेवाड के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर दीपोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में धन त्रयोदशी के अवसर पर आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना के साथ ही धनवंतरी यज्ञ आयोजित किया गया जिसमें यजमानो ने गौघृत्य एवं शाकल्य की आहुतियां देते हुए देश प्रदेश और कल्याण भक्तो के आरोग्य होने की कामना की। इस मौके पर जन जन के आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी का धनवंतरी स्वरूप जहां भक्तो के लिए आकर्षण का केन्द्र था वहीं दर्शनार्थियों ने भी सभी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही धन के देवता कुबेर की पूजा कर कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय को पूर्णता प्रदान करने तथा समस्त भक्तो को धन धान्य से परिपूर्ण करने की कामना की गई। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर को मंदिर में लक्ष्मीपूजन प्रदोष वेला में किया जायेगा, वहीं वेदपीठ परिसर में संध्या 7.30 बजे से ठाकुर जी के रथ सहित भक्तो के दोपहिया व चोपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनो के साथ वैभव पूजन किया जायेगा। वहीं इसी दिन से श्री सुक्त के  सवा लाख पाठ प्रारंभ कर देव प्रबोधिनी एकादशी को पूर्णाहुति की जायेगी। प्रवक्ता के अनुसार दीपावली के दूसरे दिन कल्याण लोक में गौवर्धन पूजन एवं गौसेवा की जायेगी। उन्होनें बताया कि दीपावली पर व्यापारिक प्रतिष्ठानो एवं घरो में लक्ष्मी पूजन के लिए वेदपीठ के बटुको की सेवाएं सुलभ होगी। देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भव्य अन्नकूट महोत्सव मनाया जायेगा। वेदपीठ के न्यासियो, कल्याण भक्तो, आचार्यो, बटुको एवं वीर विरांगनाओं द्वारा दीपोत्सव को भव्य रूप प्रदान करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like