GMCH STORIES

प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने चित्तौड़गढ़ में किया गांधी दर्शन प्रदर्शनी का अवलोकन

( Read 28941 Times)

15 Jul 19
Share |
Print This Page
प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने चित्तौड़गढ़ में किया गांधी दर्शन प्रदर्शनी का अवलोकन

चित्तौड़गढ़ / प्रभारी मंत्री, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री भजनलाल जाटव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में चित्तौड़गढ़ के इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से आयोजित गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी का शनिवार को अवलोकन किया।

प्रभारी मंत्री के साथ पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, समाजसेवी मांगीलाल धाकड़, राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के राज्य सरकार द्वारा मनोनीत संयोजक दिलीप नेभनानी एवं सह संयोजक पीयूष त्रिवेदी, जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल, कपासन पंचायत समिति के प्रधान भैरूलाल चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) मुकेश कुमार कलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर( भू अवाप्ति) विनय पाठक, नगर विकास न्यास सचिव सी.डी. चारण, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्यकरण सिंह सांखला, सुभाषसिंह राणावत, शंकर प्रजापत,त्रिलोक जाट, प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, रमेशनाथ योगी,लक्ष्मीलाल उपाध्याय, रमेश दशोरा, डॉ. गोपाल सालवी, कपासन नगर पालिका के पार्षद राजीव सोनी सहित जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारियों विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया।

प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव एवं तमाम अतिथियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रमय झांकियों का तसल्ली से अवलोकन किया और प्रदर्शनी साज-सज्जा एवं प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को गांधी जीवन दर्शन को जानने, समझने एवं जीवन में उतारने का अवसर प्राप्त होगा और सामाजिक नवनिर्माण एवं राष्ट्रीय उत्थान को सम्बल प्राप्त होगा।

सैकड़ों विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने देखी प्रदर्शनी

इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी के तीसरे दिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित सम्पूर्ण विवरण से रूबरू हुए।  बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित गांधीजी के चित्रों के साथ फोटो खिंचवाए व सेल्फि ली।

चित्रकला प्रतियोगिता के चित्रों को देखा

प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव एवं सभी अतिथियों ने तीन दिवसीय आयोजन के अन्तर्गत हुई चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों को बारीकी से देखा और बाल प्रतिभाओं की सराहना की।

खादी और हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों को देखा

प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने ऑडिटोरियम में सर्वोदय साधना संस्था, चन्देरिया द्वारा लगाई खादी उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा तथा खादी की बिक्री के बारे में जानकारी ली।

बुजुर्ग खादीकर्मी का सम्मान

प्रभारी मंत्री ने खादी प्रदर्शनी के पास चरखा स्थापित कर सूत कातने वाली डेलवास की वृद्धा 80 वर्षीय श्रीमती रुक्मण की खादी के प्रति समर्पित सेवाओं की सराहना की और उसे साड़ी भेंट की। उल्लेखनीय है कि रुक्मण पिछले 30 साल से सूत कातने और खादी के प्रति समर्पित सेवाओं में जुटी हुई है। सभी अतिथियों ने वृद्धावस्था के बावजूद खादी के प्रति लगन और दक्षता पूर्ण कार्य संपादन की सराहना की।

हैण्डीक्राफ्ट प्रदर्शनी को देखा

प्रभारी मंत्री  भजनलाल जाटव ने ऑडिटोरियम  मेंं राजस्थान राज्य बुनकर सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा संचालित राजस्थान हैण्डलूम हाउस, भीलवाड़ा की ओर से लगाई गई लगाई गई हैण्डलूम उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री स्टॉल पर हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के प्रदर्शन को देखा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like