GMCH STORIES

शाश्वत सक्सेना अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नियुक्त  

( Read 11593 Times)

27 Jun 19
Share |
Print This Page
शाश्वत सक्सेना अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नियुक्त  

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ के युवा समाजसेवी शाश्वत सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने नियुक्ति पत्र जारी कर बताया कि चित्तौड़गढ़ के शाश्वत सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होने बताया कि यह मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू होकर कार्यकाल तीन साल का रहेगा । 
युवा समाजसेवी शाश्वत सक्सेना के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की सूचना पर चित्तौड़गढ़ जिला कायस्थ समाज ने खुशी व्यक्त की है। अभाकाम की महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्राची श्रीवास्तव , युवा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सिद्वार्थ सक्सेना, श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव,  उपाध्यक्ष चन्द्रकिशोर सक्सेना, कोषाध्यक्ष हीरासिंह माथुर, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष गिरीश भटनागर , महासचिव अमित श्रीवास्तव, कायस्थ विकास परिषद के जिला अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष शांति सक्सेना, राकेश सक्सेना, ब्रजेश सक्सेना,रवि कुलश्रेष्ठ, महेश सक्सेना रावतभाटा , विजय श्रीवास्तव निम्बाहेड़ा आदी पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है।   


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like