GMCH STORIES

स्वामी विवेकानंद तरणताल 17 अप्रैल बुधवार से नियमित संचालित होगा

( Read 768 Times)

16 Apr 24
Share |
Print This Page

स्वामी विवेकानंद तरणताल 17 अप्रैल बुधवार से नियमित संचालित होगा

  स्वामी विवेकानंद तरणताल आगामी 17 अप्रैल बुधवार से आम जनता के लिए नियमित रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही है। जिला कलक्टर महोदय की अभिनव पहल से इस बार तरण ताल नए रूप में प्रारंभ होने जा रहा है अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि तरणताल का संचालन दोनों समय विभिन्न अलग-अलग पारियों में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र पर कार्यरत तैराकी प्रशिक्षक हेमेंद्र सिंह राणावत की देखरेख में किया जाएगा। तरण ताल पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के तैराकों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान तैराकों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। तरण ताल में प्रवेश के लिए मासिक शुल्क 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए ₹1000 एवं उससे बड़ों के लिए ₹1200 रखा गया है।
                    पहला बैच प्रातः काल 6:20 से 7:00 बजे तक, उसके बाद 7:10 से 7:50 तक, फिर 8:00 से 8:40 तक कॉमन बैच होंगे जिसमें महिला, पुरुष एवं बच्चे सभी प्रवेश ले सकते हैं। 8:50 से 9:30 बजे तक केवल महिलाओं के लिए बैच सुरक्षित रखा गया है। इसी प्रकार सायं काल 4:00 से 4:40, उसके बाद 4:50 से 5:30, फिर 5:40 से 6:20, फिर 6:30 से 7:10, एवं अंतिम बैच 7:20 से 8:00 बजे तक चलेगा। यह सभी काॅमन बैच होंगे। और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6367155245 पर संपर्क किया जा सकता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like