GMCH STORIES

गणगौर का सिंजारा मनाया

( Read 5696 Times)

21 Mar 23
Share |
Print This Page

गणगौर का सिंजारा मनाया

भीलवाड़ा -उड़ान क्लब के तत्वावधान में संरक्षक प्रतिभा मानसिंहका की अध्यक्षता में एक निजी वाटिका में गणगौर का सिंजारा उत्सव प्रतिमा अग्रवाल द्वारा आयोजित किया गया।
           क्लब सरंक्षक प्रतिभा मानसिंहका ने बताया कि क्लब सदस्य आशा अग्रवाल व नीलू वागरानी द्वारा मेम्बर्स को फूलों का टिआरा पहनाकर स्वागत किया गया। द्रोपदी मानसिंहका ग्रुप ने गणगौर के सुंदर गीत गाये जिस में सभी ने आनंद के साथ भाग लिया।
           शिल्पा भरतिया, वी मधु लोढ़ा ने ईसर गणगौर की भूमिका निभाई और सभी मेम्बर्स ने गणगौर के मेहंदी लगाई और चूनरी ओढ़ाई। सभी मेम्बर्स ने भगवान शिव और पार्वती को ईसर गणगौर के रूप में उनकी पूजा अर्चना कर सदैव के लिए अमर सुहागिन होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मिसेज गणगौर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कुसुम अग्रवाल विजेता रही। गणगौर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ममता शाह प्रथम वि ममता शर्मा द्वितीय रही सभी मेम्बर्स ने सज-धज कर गणगौर के गीत गाकर सिंजारा उत्सव मनाया।
           इस अवसर पर द्रौपदी मानसिंहका ममता शर्मा, बीना अग्रवाल, शिल्पा भरतिया, ऊषा अग्रवाल, ममता शाह, उषा मानसिंहका, कीर्ति सनतानी, आशा अग्रवाल, आदि सदस्याओं ने हर्षाेल्लास के साथ गणगौर सिंजारा उत्सव मनाया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like