GMCH STORIES

महिला कलाकारों की कृतियों से रोशन हुई आकृति आर्ट गैलेरी

( Read 6539 Times)

08 Mar 22
Share |
Print This Page
महिला कलाकारों की कृतियों से रोशन हुई आकृति आर्ट गैलेरी

भीलवाड़ा -  स्थानीय आकृति कला संस्थान आर्ट डे फोटो वडोदरा एवं एल.एन.जे समूह के सहयोग से कोरोना के दो वर्ष पश्चात् पुनः हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आकृति कला संस्थान द्वारा कलकता, अहमदाबाद, बड़ोदरा, राजस्थान, मुम्बई, बैंगलोर, दिल्ली आदि शहरों की 40 महिला कलाकारों की 80 कृतियों की विशाल कला प्रदर्शनी का उद्घाटन 7 मार्च 2022 को सांय 4.30 बजे वकील कॉलोनी स्थित आकृति आर्ट गैलेरी में संपन्न हुआ।
           जानकारी देते हुये कैलाश पालिया ने बताया कि कला प्रदर्शनी का उद्घाटन एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा, श्रीमती मंजू मिश्रा वरिष्ठ चित्रकार, मंजू पोखरना पूर्व सभापति एवं समाजसेवी, राखी अग्रवाल चैयरपर्सन राउण्ड टेबल लेडिज सर्कल, मीनू बेसवाल समाजसेवी, रमा पचिसिया अन्तर्राष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना, कौशल्या राजानी अध्यक्ष सिन्धू महिला मण्डल, अतुल पडिया राष्ट्रीय चित्रकार के करकमलों द्वारा किया गया।
           पालिया ने बताया कि इस कला प्रदर्शनी में अदिति सुराणा, अक्षी मेहता, अल्फा गांधी, अनुश्रुति जैन, अश्विनी कांटे, अवनी शाह, छाया कुमारी, दीपिका पाराशर, दिव्या सोनी, दिव्यांशी नाहर, दिव्यांशी पोखरना, गजल, गीतांजलि वर्मा, हर्षा लखानी, ज्योति पारीक, कल्याणी मेहता, खुशी जैन, कोमल आचार्य, कृतिका सोमानी, माही मूंदड़ा, मीनाक्षी चौहान, मोनिका सिंघवी, नैना मेवाड़ा, नीलू पटेल, नेहा पुर्बिया, निराली राणा, निशा निर्मल, रश्मि चौधरी, रेखा कुमारी, रिंपा घटक, साक्षी जैन, शीला बलाई, सेफाली राठौड़, सोनल वडेरा, वात्सया पडिया, यामिनी वर्मा सहित 40 महिला कलाकारों की कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। यह कला प्रदर्शनी प्रतिदिन 12 मार्च तक सुबह 10.00 से 8.30 तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Bhilwara News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like