GMCH STORIES

नीरजा मोदी स्कूल ने मनाया चद्रं विजय उत्सव  

( Read 2158 Times)

24 Aug 23
Share |
Print This Page
नीरजा मोदी स्कूल ने मनाया चद्रं विजय उत्सव  


उदयपुर। चद्रंयान 3 का चद्रंमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करना हर भारतीय के लिए गौरवान्वित कर देनेवाला पल था। इसरो की अपार सफलता की खुशी व देश भक्ति नीरजा मोदी स्कूल के बच्चों के रग रग में दौड़ती दिखाई दी। स्कूल प्रागंण में बच्चों ने इसरो शब्द को हिन्दी व अग्रंेजी में एक कतार बनाकर प्रदर्शित किया तथा स्कूल स्टाफ ने तिरंगा हाथ में लेकर तिरंगे की शान के साथ खुशी का इजहार किया। देश की इस सफलता के खुशी के क्षणों को ड्रोन ने अपनी पलकों में कैद किया।
चेयरमैन डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि चन्द्रयान 3 चाँद की दक्षिणी धु्रव पर लैंड करने वाला
भारत विश्व का पहला देश बन गया है। इसके पीछे इसरो टीम की कड़ी मेहनत और लगन है।चाँद पर तिरंगा फहराना हमारें जीवन का मूल मिशन रहा था। चद्रंयान-2 की कमी से सीख लेकर इसरो के वैज्ञानिकों ने अथक प्रयास व लगन से चन्द्रयान 3 महा अभियान के रूप में रुफलता हासिल की।
मेहनत, लगन परिश्रम व टीम वर्क सेहम हर असम्भव कार्य को सफल कर सकते हैं। निदेशिका साक्षी सोजतिया चन्द्रयान 3 की सफलता की खुशी बच्चों के साथ साझा करते हुए कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है।हमनें आज चाँद पर अपनी जगह बनाई है। बचपन में माँ से सुनी लाइन आज याद आ गई चन्दा मामा दूर के लेकिन आज चन्दा मामा हमारें पास के हो गये। कार्यक्र्रम की समाप्ति पर सभी को चॉकलेट बॉटकर मँुहमीठा कराया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like