GMCH STORIES

कांग्रेस मिडिया सेंटर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर संगोष्ठी

( Read 2226 Times)

20 Aug 23
Share |
Print This Page

 कांग्रेस मिडिया सेंटर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर संगोष्ठी

उदयपुर,”रक्षाबंधन“ धानमंडी स्थित कांग्रेस मिडिया सेंटर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मिडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया।

शर्मा ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि राजीव गांधी का सपना था भारत आत्मनिर्भर बने। गांधी ने ही देश में गावों को सशक्त बनाने के लिए पचंायत को मजबूत बनाया। देश में कंप्युटर और सुचना क्रांति के राजीव गांधी जनक थे। 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का फैसला भी उनका था। गांधी ने ही राष्ट्ीय शिक्षा नीति का ऐलान किया था जिससे पूरे देश में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की गई। इस अवसर पर पार्षद फिरोज अहमद शेख, अशोक तंबोली, भगवान सोनी, प्रमोद वर्मा, उसमान खां, राजवीर मेघवाल, उमेश शर्मा, निजाम, योगेश शर्मा, पीराराम, अल्फेज आदि उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like